हमारे बारे में

"अनुभव, समर्पण और सहयोग के माध्यम से हम समाज और पुलिस परिवार के उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं।"

हमारे बारे में

सेवा निवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़

सेवा निवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ एक समर्पित संगठन है जो सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और वर्तमान पुलिस अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य इन अधिकारियों के अनुभवों का उपयोग विभाग और समाज के कल्याण में करना है। हम स्वास्थ्य, आवास, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, और विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के साथ ही पुलिस समाज और अन्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास करते हैं। रोजगार और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ, हमारा संघ तकनीकी, शैक्षणिक, पर्यावरणीय, और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में भी समाज को सेवा प्रदान करता है।

संस्था का उद्देश्य

संस्था के उद्देश्य और प्रयास

सदस्यता

संस्था के निम्नलिखित श्रेणी के सदस्य होंगे

(अ)

संरक्षण सदस्यः

संस्था को जिस व्यक्ति द्वारा अभिदान के रूप में रूपये 15000/- एकमुश्त जमा किया जावेगा, वह समिति का संरक्षक सदस्य होगा।

(स)

साधारण सदस्यः

जिस व्यक्ति द्वारा रूपये 200/- माह रूपये बनाया जा सकेगा। साधारण सदस्य केवल उसी अवधि के लिए सदस्य होगा जिसके लिए उसने अभिदान दिया है जो साधारण सदस्य बिना संतोषजनक कारणों के छः माह तक अभिदान नहीं देगा उसकी सदस्यता समाप्त हो जायेगी। ऐसे सदस्य द्वारा संस्था के लिए नया आवेदन पत्र देने तथा अभिदान की राशि देने पर पुनः सदस्य बनाया जा सकता है।

(ब)

आजीवन सदस्य:

संस्था को जिस व्यक्ति द्वारा अभिदान के रूप में रूपये 12000 / - एकमुश्त जमा किया जावेगा, वह समिति का आजीवन सदस्य होगा । कोई भी आजीवन सदस्य अंतर की राशि को रूपये 3000/- देकर संरक्षक सदस्य बन सकता है।

(द)

सम्मानीय सदस्यः

संस्था की प्रबंधकारिणी किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को उस समय के लिए जो वह उचित समझे सम्मानीय सदस्य बना सकती है, ऐसे सदस्य साधारण सभा की बैठक में भाग ले सकते है परन्तु उसको मत देने का अधिकार नहीं होगा।

कार्यकारिणी सदस्य

प्रबंधकारिणी सदस्य मंडल