आशा है सकुशल होंगे।
सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ , एक पंजीबद्ध संस्था के रूप में दिनांक 27 मार्च 2018 से अस्तित्व में है । यह संस्था सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को आपसी विचार विमर्श करने , दुःख सुख बांटने , जीवन की दूसरी पारी में उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने , अपने अनुभव से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान से पुलिस , शासन , समाज तथा भविष्य की पीढ़ियों को लाभान्वित करने का एक मंच भी है और माध्यम भी।
इस पवित्र प्रयोजन हेतु दिनांक 4 जनवरी 2025 को प्रातः 11:30 बजे से , पुलिस अफसर मेस , पुलिस लाइन , रायपुर में हम सब , पूर्व की भांति , नव वर्ष मिलन एवं संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन कर रहे हैं। तत्पश्चात तंबोला , सुरुचि भोज , स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम है।
मैं संघ की ओर से आपको सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करता हूं।
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
संत कुमार पासवान
अध्यक्ष